WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 दिवसीय पचमढ़ी भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया 

देखिए वीडियो और विस्तार से जानिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी

1787

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 दिवसीय पचमढ़ी भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया 

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

पचमढ़ी। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने आज पचमढ़ी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पचमढ़ी में भाजपा सांसद एवं विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रक्षा मंत्री श्री राजनाथ

सिंह जी की उपस्थिति में समापन हुआ। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में शुरु हुए इस वर्ग में जनप्रतिनिधियों ने वैचारिक प्रतिबद्धता व जनसेवा के संकल्प को और दृढ़ किया।


 सोच समझकर बोलें व अच्छे लोगों को साथ रखें,भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओ ने दी नसीहत


भाजपा संगठन में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिनमें लगातार सीखने, आत्ममंथन करने व जनसेवा हेतु सदैव समर्पित रहने के साथ ही सैद्धांतिक और व्यवहारिक विषयों पर समय – समय पर अपेक्षित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है। इसी कार्यपद्धति से ही भाजपा अन्य राजनीतिक संगठनों से विशिष्ट है। भाजपा संगठन की कार्यपद्धति में सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण सदैव सेवाभावी होते हैं क्योंकि हमारे संगठन में पद का अर्थ केवल सेवाभाव है। यही कारण भी है कि भाजपा सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों के निर्माण में जनता और राष्ट्र सेवा का भाव सदैव प्रमुख होता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने और ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के साथ ही ‘विकसित भारत’ निर्माण के लिए सदैव की तरह कृत-संकल्पित हैं।