WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Fighting Intensified: ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से किया हमला

अमेरिका पर हमला करने से चीन और रूस से हथियार मिलने की ईरान की मंशा

823

Fighting Intensified: ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से किया हमला

तेल अवीव। अब ईरान ने इजराइल स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर मिसाइल से हमला किया हैं जिससे इमारत के एक हिस्से को काफी नुकसान हुआ।

अमेरिकी राजदूत ने पुष्टि की है कि दूतावास को क्षति हुई है, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। ईरान के इस हमले ने मिडिल ईस्ट के इस जंग की सरगर्मी को और तेज कर दिया है।

दूतावास पर हुए इस हमले में बिल्डिंग का एक हिस्सा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है, हालांकि, किसी के हताहत की खबर नहीं है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच शांति स्थापित करने की कवायद में जुड़ा है।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक ईरान लगातार इजराइल पर मिसाइल हमला कर रहा है। इसी दौरान एक ईरानी मिसाइल ने अमेरिकी दूतावास पर अटैक कर दिया।

अमेरिकी राजदूत माइक हुकाबी के मुताबिक इस हमले में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का कुछ हिस्सा टूट गया है, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर तेल अवीव में वाणिज्य दूतावास और यरुशलम में दूतावास पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

ईरान का मानना है कि इजराइल जो अटैक कर रहा है, उसके पर्दे के पीछे अमेरिका ही है। वैसे अमेरिका ने अब तक सीधे तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है कि उसी के कहने पर अटैक किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि स्क्रिप्ट उसी की लिखी हुई है।

इजराइल के पास अमेरिकी F-35 फाइटर जेट हैं इन्हीं विमान से इजराइल ईरान पर अटैक कर रहा है।

ईरान अमेरिका पर अटैक कर युद्ध को विस्तृत करने की कवायद कर रहा है, अगर अमेरिका युद्ध में कूदता है तो उसे रूस और चीन से भारी मात्रा में हथियार मिलने की संभावना हैं।

इसी सोच के कारण एक दिन पहले इराक स्थित अमेरिकी बेस को ड्रोन से हमला किया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी सीधे तौर पर ईरान ने तो नहीं ली, लेकिन उसके प्रॉक्सी संगठनों पर इसका संदेह है।

बता दे कि ईरान ने 2 दिन पहले इजराइल और उसके सहयोगियों को मारने की बात कही थी।