WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने दिवंगत पत्रकार हरीश गुप्ता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

227
WhatsApp Image 2026 04 21 At 19.51.28

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने दिवंगत पत्रकार हरीश गुप्ता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

केंद्रीय मंत्री विशेष रूप से पत्रकार श्री गुप्ता निवास पर पिपलियामण्डी पहुंची

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर/ महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मंगलवार दोपहर मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी पहुंचकर स्वर्गीय पत्रकार संपादक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हरीश गुप्ता के निवास पर पहुंच कर उनके परिजनों से भेंट की एवं गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

WhatsApp Image 2026 04 21 at 19.51.27

इस अवसर पर श्रीमती ठाकुर ने दिवंगत पत्रकार श्री गुप्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन आंचलिक पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2026 04 21 at 19.51.28 1

श्रीमती ठाकुर ने परिवारजनों पिता श्री धनराज गुप्ता, भ्राता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिलीप कुमार गुप्ता के साथ बैठकर आत्मीयता से बातचीत की तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकार भी उपस्थित रहे।