WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

केन्द्रीय मंत्री तोमर बोले, चेतन्य काश्यप में कूट-कूट कर भरी है जन सेवा और संवेदनशीलता!

846
WhatsApp Image 2023 11 03 At 09.33.49

केन्द्रीय मंत्री तोमर बोले, चेतन्य काश्यप में कूट-कूट कर भरी है जन सेवा और संवेदनशीलता!

Ratlam : BJP के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं पर समाज बनाने एवं देश को बचाने की जिम्मेदारी हैं। हमारी भूमिका केवल चुनाव के लिए ही नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि रतलाम के त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर कार्यकर्ताओं ने ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का जो लक्ष्य तय किया है, उसे प्राप्त करने में हर हाल में सफल होंगे।

रतलाम के भाजपा प्रत्याशी और विधायक चेतन्य काश्यप बहुत ही योजक एवं कल्पज्ञ हैं। उनमें जन सेवा और संवेदनशीलता कूट-कूट कर भरी है। यह बात केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने विसाजी मेंशन में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता एवं त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधायक काश्यप ने रतलाम में विकास के नए-नए आयाम गढ़ कर सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उनका भाजपा का कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और भारत दोनों का दुनिया में वर्चस्व स्थापित हुआ है। मोदी जी ने 9 वर्षों में विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत कर दिया है। यदि इसमें बाधा नहीं आएगी, तो दिव्य और भव्य भारत का निर्माण होगा।विधानसभा का यह चुनाव चेतन्य काश्यप को जिताने और सरकार बनाने का ही चुनाव नहीं हैं अपितु मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का भी प्रकल्प है।

WhatsApp Image 2023 11 03 at 09.33.56

रतलाम के देव दुर्लभ कार्यकर्ता इसमें जरूर सफलता हासिल करेंगे। तोमर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को हर लक्ष्य प्राप्त होगा। उन्होंने 4 नवंबर को रतलाम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा में भी शहर की प्रभावी उपस्थिति दर्ज करने का आव्हान किया।

सम्मेलन में विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान समिति संयोजक के रूप में केन्द्रीय मंत्री तोमर ने जब से कमान संभाली है, तब से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। प्रदेश में एक ही चर्चा है कि भाजपा की पुनः सरकार बनेगी और वह 150 से अधिक सीटें जितेगी।

रतलाम में ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का लक्ष्य पूरा करने में कोई कार्यकर्ता यदि पूरी तरह सक्षम है, तो वे हमारे त्रिदेव और पंच परमेश्वर है। अपने विधायक काल के 10 वर्षों के दौरान रतलाम के विकास के कार्यों को अंजाम दिया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।

इस दौरान प्रवासी विधायक अल्पेश ठाकुर, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।