WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Unique Love Story : ये थी सास और 15 साल छोटे दामाद की प्रेम कहानी!

मोहब्बत तो पहले से थी, बेटी से इसीलिए शादी भी करवाई!

2323

Unique Love Story : ये थी सास और 15 साल छोटे दामाद की प्रेम कहानी!

Sirohi (Rajasthan) . 40 साल की सास और 27 साल के दामाद की प्रेम कहानी के बारे में बहुत कुछ सामने आ चुका है। पर अब ये नया खुलासा हुआ कि सास ने अपनी बेटी की शादी ही इसलिए करवाई थी कि उनके मिलने में कोई अड़चन न आए!
पुलिस ने भी इस मामले की जांच के बाद दोनों को लेकर यही नया दावा किया। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि अपनी सास को लेकर फरार हुआ दामाद पहले से ही उससे प्यार करता था। प्रेमिका के घर में एंट्री लेने के लिए ही उसने उसकी बेटी से शादी की। दोनों ने पुलिस को परेशान कर रखा है। उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
सिरोही के रेवदर उपखंड के अनादरा थाने में दर्ज हुआ प्रेम प्रसंग का यह मामला काफी चर्चित हुआ है। अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव का घर जंवाई 1 जनवरी को अपनी सास को लेकर फरार हो गया था। ससुर को जब दामाद की हरकत का पता चली तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और वो पुलिस की शरण में पहुंचा। वहां उसने दामाद नारायण जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब पुलिस इस प्रेमी जोड़े को ढूंढने में लगी है. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

नशा उतरा तो खिसक गई
दामाद ने अपनी प्रेमिका सास को भगाने से पहले अपने ससुर के साथ शराब पार्टी की। ससुर जब शराब के नशे में धुत्त हो गया, तो दामाद प्रेमिका सास को लेकर फरार हो गया। ससुर का जब नशा उतारा तो उसे पत्नी और दामाद घर पर नहीं मिले। खोजबीन करने पर पता चला कि दामाद उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। दामाद नारायण जोगी के तीन बच्चे हैं।

15 साल छोटा है दामाद
अनादरा पुलिस के मुताबिक वह पूरी गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है। 15 साल छोटे दामाद के साथ फरार हुई सास की तीन बेटी और एक बेटा है। चारों बच्चे शादीशुदा हैं, जबकि प्रेमी दामाद के भी तीन बच्चे हैं। आरोपी दामाद सास के साथ ही अपनी एक बच्ची को भी ले गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी सास और दामाद की प्रेम कहानी सामने आई थी। उन दोनों ने साथ में आत्महत्या कर ली थी।