WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में दिखा अनोखा नजारा, एक साथ नजर आये राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो..*

1728

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में दिखा अनोखा नजारा,
एक साथ नजर आये राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर

सिवनी: जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से अनोखा नजर देखने को मिला।यहां राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर एक साथ फ्रेम में नजर आये।इस अद्भुत नजरे को पर्यटकों ने जंगल सफारी के दौरान कैमरे में कैद कर लिया।जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पेंच टाइगर रिजर्व का कोर एरिया कुछ दिन में बरसात के चलते बंद कर दिया जायेगा।इससे पहले यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।तीनो समय होने वाली सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ,तेंदुआ,चीतल,नील गाय सहित अन्य जंगली जानवरों के दीदार आसानी से हो रहे है।खासकर कोर एरिया और बफर जोन में बाघ पर्यटकों को कभी चहलकदमी करते तो कभी शिकार करते आसानी से दिख जाते है।