WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Uttarakhand government : उत्तराखंड चारधाम हेली सेवा पर लगाई गई रोक, होटल की कई बुकिंग भी हुई रद्द !

750

Uttarakhand government : उत्तराखंड चारधाम हेली सेवा पर लगाई गई रोक, होटल की कई बुकिंग भी हुई रद्द!

एटीसी केंद्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पुनः क्लियरेंस के बाद केदारनाथ की हेली सेवा पुनः सुचारू कर दी गई है। बता दें कि भारत-पाक तनाव के बीच एटीसी ने देश के समस्त हवाई यात्रा की समीक्षा कर पुनः क्लियरेंस दी है। जिस कारण से कुछ घंटों तक क्लियरेंस न होने के कारण केदारनाथ यात्रा बंद थी। जोकि अब सुचारू रूप से चलती रहेगी।

डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि केदारनाथ जी की हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई  तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस समीक्षा बैठक में चार धाम यात्रा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी उच्च अधिकारी एवं सभी जिला अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित हैं। चारों धाम में चलने वाली हेली सेवा भी सुचारू रूप से गतिमान है।

बता दें कि क्लियरेंस न मिलने के कारण केदारनाथ हेली सेवा रोकी गई थी। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब चौथे दिन में पहुंच गया है। शनिवार को सरहद पर हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत के कई सीमावर्ती शहर अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली के जरिए लगातार नाकाम किया जा रहा है। देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसके हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई भी की।

वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि हर प्रकार की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है। एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें लोगों को ऐसे माहौल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सब बातों को बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच साइबर हमले की भी बातें हो रही हैं.

Uttarakhand government : उत्तराखंड चारधाम हेली सेवा पर लगाई गई रोक, होटल की कई बुकिंग भी हुई रद्द ! 

7 Injured in Drone Attack : फिरोजपुर के रहवासी इलाके पर ड्रोन से हमला, 7 घायल, सतर्क रहने की अपील की गई!