WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Vikas Yatra : तिलक नगर में विकास यात्रा ने रहवासियों को कई सौगात दी!  

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्रों का वितरण! 

1121
WhatsApp Image 2023 02 15 At 7.54.42 PM 1

Indore : आज तिलक नगर क्षेत्र में भाजपा की विकास यात्रा सुबह साढ़े 9 बजे मंगल श्री अपार्टमेंट से प्रारंभ हुई। इसके बाद पार्षद कार्यालय का शुभांरभ विधायक महेन्द्र हार्डिया ने किया। पार्षद कार्यालय पर ही कन्याओं का पूजन किया गया। फिर तिलक नगर गली नंबर 10 और 9 में बोरिंग लाईन का लोकार्पण किया गया। संविद नगर गली नंबर 2 में सड़क का भूमि पूजन हुआ। फिर तिलक नगर कम्यूनिटी हाल में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया।

मेन रोड तिलक नगर पर सभी व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तिलक नगर कम्युनिटी हॉल में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री और विधायक महेंद्र हार्डिया को धन्यवाद दिया।

WhatsApp Image 2023 02 15 at 7.54.22 PM

शाम को वंदना नगर मेन में बोरिंग लाइन का भूमि पूजन किया गया। वहां से श्रीजी वाटिका में नर्मदा लाईन का भूमि पूजन करेगें। इसके बाद कृषि विहार कॉलोनी में बोरिंग लाइन का भूमि पूजन और बगीचे के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। गोयल नगर सर्विस रोड के ग्रीन बेल्ट के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं गोयल नगर शनि मंदिर उद्यान का लोकार्पण किया।

WhatsApp Image 2023 02 15 at 7.55.54 PM

उसके बाद विकास यात्रा तिलक नगर मुक्तिधाम पहुंची। तिलक नगर मुक्तिधाम पर सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया एवं कपूर का पौधा रोपण किया गया। अंत में विकास यात्रा विनोबा नगर पहुंची, जहां आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में सभी आंगनबाड़ियों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया एवं लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रमाण पत्र छात्रवृत्ति के प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रमाण पत्र का वितरण किया।