WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

विन्ध्य के दामाद है Army Chief Bipin Rawat, मधुलिका जी शहडोल की बेटी

1985

रीवा से जयराम शुक्ल की खास खबर

रीवा: चीफ आफ द डिफेंस बिपिन रावत मध्यप्रदेश में विन्ध्य के दामाद हैं। उनकी ससुराल सोहागपुर (शहडोल) में है।

कुँवर मृगेन्द्र सिंह की बेटी मधुलिका सिंह उनकी पत्नी है। कुँवर मृगेन्द्र सिंह शहडोल के लोकप्रिय व्यक्तित्व के साथ ही कई बार विधायक भी चुने गए।

श्री रावत सपत्नीक उस हैलीकॉप्टर में सवार थे जो तामिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया।

जनरल बिपिन रावत भारत के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं। उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया।

इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख थे।

रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। उनकी श्रीमती मधुलिका सिंह सैनिकों के परिवार के लिए कल्याणकारी कार्य करने वाली संस्था की अध्यक्ष हैं..।

फिलहाल दोनों की स्थिति अस्पताल में क्रिटिकल बताई गई है।