WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

खजुराहो संसदीय क्षेत्र में विष्णु दत्त शर्मा की ऐतिहासिक जीत लगभग तय…!

1009
संगठन को मोदी कसौटी पर खरा साबित करने की कवायद में विष्णु...

खजुराहो संसदीय क्षेत्र में विष्णु दत्त शर्मा की ऐतिहासिक जीत लगभग तय…!

खजुराहो लोकसभा से डॉक्टर मनोज यादव इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बने हैं। यानि अब भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी और खजुराहो से ही सांसद विष्णु दत्त शर्मा का मुकाबला सपा प्रत्याशी मनोज यादव से होगा। इंडी गठबंधन के समझौते के तहत एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में छोड़ी गई थी। इस सीट पर सपा से अभिषेक बच्चन को खड़ा करने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पर अब खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर मनोज यादव पर भरोसा जताया है और उनका टिकट घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। और बिजावर विधानसभा से पिछले चुनाव में टिकट देकर सपा ने बाद में मनोज यादव का टिकट काट दिया था। अब इसकी भरपाई लोकसभा चुनाव में खजुराहो से टिकट देकर की गई है। पर तब बिजावर विधानसभा का बहुत बुरा हश्र हुआ था। डॉक्टर मनोज यादव की जगह सपा ने रेखा यादव को टिकट दिया था, जिन्होंने एन वक्त पर चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया था। तब इस सीट पर समाजवादी प्रत्याशी के बिना ही चुनाव हुआ था। डॉ. मनोज यादव के बारे में कहा जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है और राजधानी भोपाल में रहते है। जबकि वह मूलत: उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 लोकसभा का चुनाव विदिशा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। खैर इन संदर्भों से सिर्फ यह पता चल रहा है कि मनोज यादव, वर्तमान सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सामने बड़ी चुनौती पेश करने वाला चेहरा नहीं बन सकते हैं।
IMG 20240330 WA0131
कुछ इसी तरह का प्रयोग कांग्रेस ने 2018 विधानसभा चुनाव में जतारा में किया था। तब यह सीट लोकतांत्रिक जनता दल के खाते में आई थी। जतारा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के हरिशंकर खटीक और लोकतांत्रिक जनता दल के डॉ. विक्रम चौधरी के बीच मुकाबला था। बीजेपी उम्‍मीदवार ने 36,715 मतों से महान दल के प्रत्‍याशी आरआर बंसल को हराकर मुकाबला जीता था। इस चुनाव में हरिशंकर खटीक को वाकओवर मिल गया था। और इसी तर्ज पर अब यह माना जा सकता है कि विष्णु दत्त शर्मा पिछले लोकसभा चुनाव में परिसीमन के बाद गठित खजुराहो सीट पर करीब पांच लाख रिकार्ड मतों से जीते थे। अब इस चुनाव में विष्णु दत्त शर्मा की जीत का आंकड़ा इतिहास बनाने की तरफ बढ़ना तय माना जा रहा है। इंडी गठबंधन के समझौते ने विष्णु दत्त शर्मा को क्लीन स्वीप करने का आमंत्रण दिया है।‌ वैसे भी विष्णु दत्त शर्मा हर स्थिति में ऐतिहासिक जीत की तैयारी में जुटे थे। अब यह राह और आसान हो गई है।