WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

नए संसद भवन की लॉबी में पानी का रिसाव: वस्तुस्थिति

1065
WhatsApp Image 2024 08 01 At 16.56.55

नए संसद भवन की लॉबी में पानी का रिसाव: वस्तुस्थिति

नई दिल्ली: ऐसी मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित हुई हैं कि बुधवार को दिल्ली में भारी बारिश के कारण नए संसद भवन की लॉबी में पानी का रिसाव हुआ, जिससे भवन की सुदृढ़ता के विषय में संदेह उत्पन्न हो गया है ।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी देखा गया है कि परिसर के आसपास जलभराव देखा गया, खासकर नई संसद के मकर द्वार के पास, जलभराव के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं।

इस संबंध में, यह उल्लेखनीय है कि ग्रीन पार्लियामेंट की संकल्पना के अनुसरण में लॉबी सहित भवन के कई हिस्सों में ग्लास डोम्स लगाए गए हैं, ताकि संसद के दैनिक कामकाज में प्रचुर प्राकृतिक रोशनी का उपयोग किया जा सके।

बुधवार को भारी बारिश के दौरान, बिल्डिंग की लॉबी के ऊपर ग्लास डोम्स को फिक्स करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एडहेसिव थोड़ा हट गया, जिससे लॉबी में पानी का मामूली रिसाव हो गया।

हालाँकि, समस्या का समय पर पता चल गया और तुरंत आवश्यक उपाय किए गए। इसके बाद पानी का कोई और रिसाव नहीं देखा गया। इसी तरह मकर द्वार के सामने जमा पानी भी तेजी से ड्रेनेज सिस्टम के द्वारा निकल गया।