WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alert: MP के पश्चिम भाग में आज तेज़ वर्षा की सम्भावना

1475

Weather Alert: MP के पश्चिम भाग में आज तेज़ वर्षा की सम्भावना

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

भारत में मानसून अभी पूर्व से पश्चिम की ओर खिसक रहा है लेकिन पश्चिम से ही मुड़ते हुए उत्तर-पूर्व की ओर उसका रुख बना हुआ है। जबकि दक्षिण भाग में मानसून पूर्व दिशा से आकर दक्षिण राज्यों, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से होते हुए गुजरात को टच करते हुए उत्तर-पूर्व की ओर बह रहा है।

आज मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग [ दक्षिण और उत्तर मिलकर] में कई जगह भारी वर्षा की सम्भावना रहेगी। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, ग्वालियर आदि जिलों में तेज़ वर्षा हो सकती है।

कल मानसून की लहर दिल्ली से होकर उत्तराखंड, यूपी, बिहार से पूर्व दिशा से गुज़रेगी। इसके प्रभाव से गुजरात और राजस्थान के पूर्वी भागों में भी वर्षा हो सकती है।

वर्षा का ये चक्र मध्य प्रदेश में अभी 4 से 6 दिन चल सकता है। कई राज्य बादलों से घिरे रहेंगे।

आज तमिलनाडु, आंध्रा, तेलंगाना, कर्णाटक, महाराष्ट्र में भी वर्षा सामान्य से भारी वर्षा हो सकती है।