WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alert: कोहरा कई राज्यों में सक्रिय,MP में 13 जनवरी से तेज ठंड की दस्तक

कश्मीर में आज से हिमपात

723
WhatsApp Image 2023 01 10 At 8.55.59 AM 696x924

Weather Alert: कोहरा कई राज्यों में सक्रिय,MP में 13 जनवरी से तेज ठंड की दस्तक

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

कश्मीर में आज से हिमपात
आज फिर कोहरा कई राज्यों में सक्रिय
मध्यप्रदेश में 13 जनवरी से तेज ठंड की दस्तक

पश्चिमी विक्षोभ ने भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों को घेर लिया है। कश्मीर में आज से घने बादल छाएंगे जो बारिश और हिमपात का रूप लेंगे। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की स्थिति 12 जनवरी से बन सकती है। कल से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में भी बादल छाएंगे। 2 दिन बाद पंजाब में भी बारिश के आसार हैं।

कल की अपेक्षाकृत कोहरे ने आज फिर से अपना विकराल रूप ले लिया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और बिहार तक कोहरा फैला हुआ है। इसमें मध्यप्रदेश का कुछ उत्तरी भाग भी शामिल है।

मध्यप्रदेश में 13 जनवरी से तेज ठंड का एहसास होगा, तब उत्तरी भाग में पारा न्यूनतम 6 डिग्री और इंदौर में 7 या 8 डिग्री तक आ जाएगा।

भारत के दक्षिणी भाग में मौसम साफ रहेगा लेकिन गर्मी का एहसास निरंतर बना रहेगा।