WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alert: पहली बार पश्चिमी विक्षोभ के बजाय दक्षिण – पश्चिमी विक्षोभ से 11 से 15 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना 

MP के अलग अलग हिस्सों में भी 7 से 15 अप्रैल के बीच बारिश के आसार 

2181

Weather Alert: पहली बार पश्चिमी विक्षोभ के बजाय दक्षिण – पश्चिमी विक्षोभ से 11 से 15 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में इस समय मौसम का नया रूप देखने को मिल रहा है। आमतौर पर पश्चिम- उत्तर दिशा से आने वाले विक्षोभ शीत ऋतु में बने रहते हैं जबकि अप्रैल से लेकर जून जुलाई तक भारत के दक्षिण – पूर्वी दिशा से बादलों का आगमन होता है जो दक्षिण महासागर में आकर भारत के राज्यों में बारिश करते हैं।

 

पिछले 15 दिनों से जो चक्र चल रहा है वह दक्षिण पश्चिम दिशा से अफ्रीका से उठकर अरब देशों के माध्यम से भारत पहुंच रहा है। इस समय इसकी तीन चैनल प्रभावित है एक अफ्रीका से अरब देशों से होते हुए उत्तर भारत की ओर, दूसरी उत्तर पश्चिम से आकर उत्तर भारत की ओर और तीसरी दक्षिण महासागर से दक्षिण – पश्चिम दिशा से भारत के मध्य दिशा की ओर चल रही हैं। इस कारण भारत के आधे राज्यों में बादलों का आगमन निगमन बना हुआ है।

 

11 से 15 अप्रैल के बीच में भारत के पश्चिम उत्तर और मध्य दिशा में कई राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना है आज बादल मध्य प्रदेश से उत्तर पूर्वी दिशा में छाए हुए हैं।

 

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा 11 से 15 अप्रैल के बीच इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई हिस्सों में बारिश की संभावना रहेगी। तेज हवाओं बिजली कड़कने और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना भी बनेगी।