WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alert: MP में अगले 3 दिन मौसम एक सा- बादल, बिजली, आंधी और बरसात,मुंबई में 12 से 20 जून के बीच भारी बारिश!

2335

Weather Alert: MP में अगले 3 दिन मौसम एक सा- बादल, बिजली, आंधी और बरसात,मुंबई में 12 से 20 जून के बीच भारी बारिश!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के कई राज्यों में बादलों की दो तरफा चैनल चल रही है, जबकि दक्षिण पश्चिम में चक्रवाती हवाओं से भारी बारिश की संभावना कई जगह हो रही है। पहले चैनल से उत्तर – पश्चिम की तरफ से उतर रहे बादल हैं जो राजस्थान से उतर कर उत्तर पूर्वी भारत की ओर अग्रसर है। इससे संबंधित राज्यों में हल्के गहरे बादल छाएंगे और आकस्मिक वर्षा भी हो सकती है।

इधर सैटेलाइट से पता चलता है कि दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और वह दो भागों में विभक्त है। पहले भाग से दक्षिण- पूर्वी राज्य तमिलनाडु, आंध्र और तेलंगाना प्रभावित है और दूसरे भाग में कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में हवाएं चक्राकार होकर तेज हवाओं के साथ सामान्य से भारी बारिश को आतुर हैं। जबकि भारत की पूर्वी दिशा से मानसूनी बादलों के आने का क्रम तेजी से जारी है जो बंगाल की खाड़ी से होते हुए दक्षिण भाग में प्रवेश कर रहे हैं जबकि दक्षिणी महासागर तक आने वाले बादल, भारत के दक्षिण – पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जो चक्राकार हवाओं से उथल-पुथल मचाए हुए हैं। इससे दोनों और के भागों में कई जगह भारी बारिश संभव है।

*मुंबई रहे अलर्ट…..* 

मुंबई में यूं तो चक्राकार बादल छाए हुए हैं और कभी भी यहां तेज बारिश स्थिति भी बन रही है। लेकिन 12 जून से 20 जून के मध्य मानसूनी बारिश से मुंबई में दो से तीन बार भारी से भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान मुंबई की म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को पहले से संभालना बहुत जरूरी है।

मध्य प्रदेश में अभी तेज हवाओं का दौर चल रहा है। क्योंकि पश्चिम से आने वाली हवाएं और दक्षिण से आने वाली हवाओं का आपस में टकराव हो रहा है। इससे अचानक बादलों का दोपहर बाद उमड़ना शुरू होता है और उनसे कहीं भी आकस्मिक बारिश की संभावना बनी रहती है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी चलने की संभावना है और दोपहर बाद कुछ जगह बारिश भी हो सकती है। यह क्रम अगले तीन दिन तक चल सकता है। मध्य प्रदेश में 15 – 16 जून से दक्षिण- पश्चिम और दक्षिण – पूर्वी भाग में मानसून दस्तक दे देगा।