WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alerts: MP में अगले 2 दिन ज्यादा पड़ेगी ठंड,आज भी कई राज्यों में कोहरे की मार

1226

Weather Alerts: MP में अगले 2 दिन ज्यादा पड़ेगी ठंड,आज भी कई राज्यों में कोहरे की मार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पूरे सप्ताह कश्मीर में हिमपात की संभावना

मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन ज्यादा पड़ेगी ठंड

आज भी कई राज्यों में कोहरे की मार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से कश्मीर में आज से गहरे बादल छाएंगे और हिमपात पूरे सप्ताह भर चलने की संभावना है। यहां पर न्यूनतम पारा माइनस 3 से 8 डिग्री तक गिरने की संभावना है।इसी के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी बादल छाएंगे, पहाड़ों पर बारिश गिरेगी या हिमपात की संभावना रहेगी। सप्ताह के अंत तक यहां पर भी पारा माइनस 5 तक जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि स्थानों पर अगले 24 घंटे में बादल छाएंगे।कहीं-कहीं माउठे की बारिश संभावित है।

मध्यप्रदेश में भी आज कोहरे के साथ बादल छाएंगे। प्रदेश में अगले 1 सप्ताह तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। अगले 2 दिन ठंड ज्यादा रहेगी, इसके बाद कम ज्यादा होने का असर रहेगा। प्रदेश के उत्तरी भाग में ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

भारत में आज कोहरा फिर कई राज्यों में असर करेगा। राजस्थान ,हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में कोहरे का असर देखा जाएगा। दिल्ली में अभी कोहरा अगले कुछ दिन तक जारी रहेगा।