WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alerts: MP में पूरे सप्ताह रहेगा ठंड का असर

कश्मीर में आज से 7 दिनी हिमपात

810
WhatsApp Image 2023 01 07 At 8.19.29 AM 1

Weather Alerts: MP में पूरे सप्ताह रहेगा ठंड का असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

कश्मीर में आज से सात दिनी हिमपात
कोहरा आज कम, लेकिन फिर भी कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर -पश्चिमी भाग में छाएंगे बादल और धुंध

कश्मीर में आज से लगातार सात दिन हिमपात की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम से आकर भारत में उत्तर-पश्चिमी भाग से गुज़र रहा है जिससे उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हिमांचल, हरियाणा, देहली, उत्तराखंड और यूपी में बादल छाएंगे जबकि कोहरा आज राजस्थान से लेकर पूर्वी राज्यों तक फैला रहेगा।

मध्य प्रदेश में ठण्ड का असर बना रहेगा। न्यूनतम पारा 7 से 9 के बीच रहेगा। पूरे सप्ताह ठण्ड प्रदेश में प्रभाव जमायेगी।

दक्षिण राज्यों में मौसम साफ़ रहेगा, गर्मी असर दिखाएगी।