WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Changed Due to Rain : देर रात इंदौर, उज्जैन समेत कई इलाकों में बारिश, मौसम बदला!

1349

Weather Changed Due to Rain : देर रात इंदौर, उज्जैन समेत कई इलाकों में बारिश, मौसम बदला!

Indore : मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात इंदौर और आस-पास के इलाके में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना बताई गई है।

इन दिनों पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं के साथ ही कोहरा भी आ रहा है। प्रदेश के आधे से अधिक शहर सुबह 10-11 बजे तक कोहरे की चपेट में आ रहे हैं। इस वजह से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। दिन का तापमान भी घटने लगा है।

मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल संभाग के जिलों में घना कोहरा बना रहा। राजधानी भोपाल में सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर रह गई थी। वर्तमान में अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। उसके गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इससे 6 जनवरी से प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हवाओं का रुख अभी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से हवाओं के साथ कोहरा भी आ रहा है। इस वजह से प्रदेश के उत्तरी भाग में घना कोहरा छा रहा है।

ग्वालियर, खजुराहो सबसे ठंडे

प्रदेश में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर एवं खजुराहो में दर्ज किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन एवं खजुराहो में शीतल दिन रहा। प्रदेश के उत्तरी भाग में लगातार कोहरा बना हुआ है। अभी दो दिन तक भोपाल, सागर, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में सुबह के समय कोहरा बना रहने की संभावना है।