WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Report: MP में 16 जनवरी से तापमान में वृद्धि

332
WhatsApp Image 2026 01 12 At 12.37.41 PM

Weather Report: MP में 16 जनवरी से तापमान में वृद्धि

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण – पश्चिमी हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में आगामी 17/18 जनवरी से तापमान में उछाल आना शुरू हो जाएगा। तीन से चार डिग्री तापमान विभिन्न शहरों में अलग-अलग तरीके से बढ़ेगा। तापमान में इस प्रकार की वृद्धि बादलों के आने से होगी, लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी।

जबलपुर में अभी अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 8 डिग्री चल रहा है जो 18 जनवरी के बाद उछाल आने पर अधिकतम 29 और न्यूनतम 13 से 16 डिग्री तक जा सकता है।
ग्वालियर में वर्तमान में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 4 डिग्री चल रहा है जो 18 जनवरी के बाद से अधिकतम 26/27 डिग्री और न्यूनतम 10 से 13 डिग्री तक जा सकता है।

इसी प्रकार भोपाल में वर्तमान तापमान अधिकतम 24 और न्यूनतम 9 डिग्री चल रहा है जो 17 जनवरी के बाद से 3 डिग्री बढ़कर अधिकतम 27 और न्यूनतम 13 डिग्री तक हो सकता है।
इंदौर में वर्तमान में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास चल रहा है जिसमें 16 जनवरी से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिसके चलते अधिकतम 28 और न्यूनतम 15 डिग्री तक तापमान जा सकता है जो बाद में फिर उतर भी सकता है।

उत्तर भारत में मध्य प्रदेश के विपरीत असर होगा जब पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण 16 जनवरी से बर्फबारी की शुरुआत हो जाएगी। लद्दाख और आसपास के इलाकों में बर्फबारी का असर अगले 10 दिन तक रहने की संभावना है जिसमें तेज बर्फबारी भी 21-22 जनवरी को हो सकती है।
इसी प्रकार कश्मीर में भी 16 जनवरी से बदल डेरा डालेंगे और 20 जनवरी से बारिश की संभावनाएं बढ़ेगी और यहां दो दिन बाद बर्फबारी की संभावना भी होगी।

हिमाचल प्रदेश में भी बदल गहराएंगे और यहां भी 20 जनवरी से तेज बारिश की संभावनाएं जन्म ले सकती हैं।
उत्तर भारत में आज से पश्चिम विक्षोभ का असर होगा जिसके चलते कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बादल छाएंगे, हल्की बारिश की संभावना हो सकती है। लेकिन ठंड का असर काफी तेज रहेगा।

दक्षिण भारत में चक्रवात खत्म हो चुका है लेकिन इसके बिखरने से बादलों का प्रभाव तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक है। बादल यहां से दक्षिण पूर्व से आकर उत्तर पूर्व की ओर मुड़ रहे हैं।
आज 10 दिन के बाद पहली बार घने कोहरे का असर बहुत कम राज्यों में देखा गया है।