WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: भारत में 3 चक्रवात सक्रिय, MP में सितंबर अंत में सितम ढहाकर 1 अक्टूबर से विदा होगा मानसून!

19424

Weather Update: भारत में 3 चक्रवात सक्रिय, MP में सितंबर अंत में सितम ढहाकर 1 अक्टूबर से विदा होगा मानसून!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

Weather Update: भारत में वर्तमान में 3 चक्रवात सक्रिय है।

मौसम पूर्वानुमान की माने तो MP में सितंबर अंत में सितम ढहाकर 1 अक्टूबर से मानसून विदा होगा।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून की वापसी दक्षिण – पश्चिम भाग से हुई है। आज भी दक्षिण, पश्चिम के अलावा पूर्व दिशा में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना दोपहर बाद रहेगी।

प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में कल कई जगह रिमझिम से लेकर सामान्य और भारी बारिश हुई है। अगले 1 सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज – बरस और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। रोजाना मौसम में बदलाव भी होंगे, क्योंकि बादल जिस दिशा से आकर जिस दिशा में बढ़ते हैं, वह कई बार बीच में ही बरस कर किसी एक या दो स्थानों को तरबतर कर जाते हैं।

Weather Update: भारत में फिलहाल हवाएं उत्तर – पूर्व से पश्चिम की ओर, तथा बंगाल की खाड़ी से उठती हुई हवाएं दक्षिण राज्यों से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से गुजरात की ओर बह रही हैं।

यह हवाएं भारत की पूर्वी दिशा में सक्रिय तीन चक्रवात के बनने बिगड़ने के कारण बादलों का बहाव भारत में ला रही है। इसलिए किसी भी मौसम के ठोस आकलन के बारे में नहीं कहा जा सकता। बहरहाल इतना लग रहा है कि अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में कई बार भारी बारिश की संभावनाएं बनेगी।