WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: हिंद महासागर में पनपे 3 चक्रवात मौसम बदलेंगे, MP में ठंड का कहर जारी

715

Weather Update: हिंद महासागर में पनपे 3 चक्रवात मौसम बदलेंगे, MP में ठंड का कहर जारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के दक्षिण में तीन चक्रवातों की स्थिति बन रही है जिसमें कोकोस आइलैंड के नजदीकी चक्रवात की गति 45 km हो गई है जबकि मालदीव्स के दक्षिणी समुद्र में चक्रवात 35 km की गति में हुआ है, जबकि दक्षिण – पूर्व में आज सुबह एक अन्य चक्रवात का भी उदय हुआ है। इन चक्रवातों से दक्षिण महासागर का मौसम परिवर्तित हो सकता है जो आगे पता चलेगा।

उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं का जोर बना हुआ है। लेकिन बादलों को हवाएं अफगानिस्तान से ऊंचाई पर ले जा रही है जिससे उत्तर भारत में हल्के बादल छा रहे हैं जो बर्फबारी की संभावना को धूमिल कर रहे हैं। कल से कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा में बादल छाएंगे।

मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। ग्वालियर में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और कम होने की संभावना है जबकि जबलपुर में तापमान 6/7 डिग्री चल ही रहा है। इंदौर भोपाल में एक सा तापमान है जो 10 डिग्री के आसपास है। आज दिन में ठंड अधिक महसूस की जा सकेगी।