WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: भारत की पूर्वी दिशा में 4 चक्रवात सक्रिय

1077
WhatsApp Image 2024 11 10 At 10.49.49

Weather Update: भारत की पूर्वी दिशा में 4 चक्रवात सक्रिय

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत की पूर्वी दिशा पेसिफिक ओशन में एक साथ 4 चक्रवात सक्रिय हैं सब की दिशाएं पश्चिम की ओर याने भारत की ओर है।

1 – भारत के सबसे नजदीक चक्रवात है मार्स, जो अंतिम चरण में 185 km की रफ्तार से वियतनाम की ओर अग्रसर है, इसके बादलों का झुकाव चक्राकार होने से एक तरफ उत्तर पूर्व की ओर है तो दूसरा दक्षिण पश्चिम की ओर है। इस तरह दक्षिण पश्चिम की ओर के बादल भारत के दक्षिणी राज्यों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं, जो फिलहाल बंगाल की खाड़ी में इकट्ठा हो रहे हैं।

2 – चक्रवात मार्स के ठीक पीछे चक्रवात निका है जो 110 किलोमीटर की रफ्तार से मार्स का पीछा करते हुए शुक्रवार को हनोई के पास जाकर समाप्त होगा।

3 – तीसरा चक्रवात है मेन – वी है, जो पैसिफिक ओशन में 85 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है इसकी गति धीरे-धीरे कम होकर गुरुवार तक अंतिम चरण में जाकर समाप्त हो जाएगी।

4 – चौथा चक्रवात थोड़ा नीचे की ओर है जो अभी प्रारंभिक अवस्था में बन रहा है, इसकी दिशा अभी निश्चित नहीं है। बहुत करके यह भी भारत की ओर ही रुख करेगा।

इन चारों चक्रवातों का एक ही दिशा में आने का मतलब यह भी है कि आने वाले एक माह तक भारत के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार बनते बिगड़ते रहेंगे।

इधर भारत के उत्तरी भाग में पश्चिम दिशा से आ रहे बादल अब नीचे होते जा रहे हैं और संभावना है आज लद्दाख, कश्मीर में इसका असर होगा और आसपास के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। जबकि कश्मीर में बारिश हो सकती है। आज कोहरे का असर केवल पाकिस्तान के भाग में है पंजाब और राजस्थान की सीमा में कम है।

मध्य प्रदेश में आज से एक-एक डिग्री तापमान कम हो जाएगा और संभावना है 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट आ जाएगी। बहरहाल तापमान स्थिर नहीं रहेंगे। मौसम के अनुसार इनका उतार चढ़ाव बना रहेगा।