WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: अगले 48 घंटे बाद मध्य प्रदेश के मौसम में 3 डिग्री की गिरावट

कश्मीर में 3 दिन तक बर्फबारी, हिमाचल में बारिश, दक्षिणी राज्यों में बादलों की आवाजाही

857

Weather Update: अगले 48 घंटे बाद मध्य प्रदेश के मौसम में 3 डिग्री की गिरावट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर उत्तरी भारत ठंड बादल बारिश और हिमपात की जकड़ में होगा। अटलांटिक महासागर से शुरू हुआ पश्चिमी विक्षोभ एक लंबी यात्रा करते हुए भारत के उत्तरी भाग से गुजर रहा है। इसके चलते कश्मीर लेह लद्दाख मैं आज से बर्फबारी शुरू होगी जो अगले 3 से 5 दिन तक जारी रह सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना बनेगी। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड में बादल छाए रहेंगे

मध्यप्रदेश में दिन के पारे में अभी उछाल आएगा जबकि रात के पारे में आज गिरावट रहेगी और अगले 48 घंटे बाद फिर से 3 डिग्री पारा कम होने की संभावना बनेगी। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 दिन बाद ठंड का असर महसूस किया जा सकेगा।

दक्षिण भारत में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। खासकर तमिलनाडु और केरल में बादल छाए रहेंगे। केरल में दिन का पारा 31 से 33 डिग्री तक जा सकता है।