WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: चीन के दक्षिण पूर्व से प्रवेश करेगा बड़ा चक्रवात- जबलपुर, भोपाल में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश!

4048

Weather Update: चीन के दक्षिण पूर्व से प्रवेश करेगा बड़ा चक्रवात- जबलपुर, भोपाल में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में मानसून की स्थिति चक्रवातों के उथल-पुथल से भी परिवर्तित हो रही है। भारत के उत्तर – पूर्व दिशा से बादल टर्न लेकर मध्य प्रदेश और दक्षिण राज्यों से पश्चिम की ओर चल रहे हैं।

इधर भारत के पूर्व में एक छोटा चक्रवात अपने अंतिम समय में समाप्ति से पहले दक्षिण की ओर बढ़ेगा, जिससे भारत में पश्चिमी – पूर्वी मानसून को और बल मिल सकता है। एक बड़ा चक्रवात चीन के दक्षिण पूर्वी भाग से प्रवेश करेगा जो चीन में काफी उथल-पुथल मचा सकता है। भारत में अभी उसका असर आंशिक पड़ेगा।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित दक्षिणी राज्यों में वर्षा निरंतर जारी रहेगी। कहीं अधिक, कहीं कम, कहीं सामान्य तो कहीं मौसम शुष्क भी रह सकता है।

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन भारी वर्षा के संकेत दे रहे हैं जो भोपाल जबलपुर बेल्ट में हो सकती है।

मुंबई में यह सप्ताह विकट परिस्थितियों को पैदा करेगा। ताजा अनुमान 2 अगस्त तक का है जब मुंबई में बीच-बीच में कई बार भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम से कुछ बादल भारत के उत्तरी राज्यों से होकर गुजर रहे हैं जिसके कारण उत्तर- पूर्वी राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।