WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, मुंबई में भी होगी भारी वर्षा

1044
WhatsApp Image 2023 07 18 At 8.00.34 AM 696x450

Weather Update: MP के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, मुंबई में भी होगी भारी वर्षा

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

पश्चिमी बादलों का आगमन उत्तर भारत की ओर से जारी है,जबकी उत्तर पूर्वी भाग से भी बादल ऊपर के रास्ते मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली में बारिश का असर आज भी बना रहेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार में भी आज भारी बारिश हो सकती है।

भारत के पूर्व दिशा में चक्रवात से भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 48 घंटों में तूफानी हवाओं संग बारिश का तेज असर शुरू हो सकता है। वहीँ जुलाई के अंतिम सप्ताह में दक्षिण पूर्व राज्यों में लगातार बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आज पश्चिमी भाग में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में अभी उत्तर पूर्व से वर्षा का लाभ मिल रहा है। अगले 2 दिनों में पश्चिमी भाग में भारी से भारी बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र में इस सप्ताह भारी बारिश की संभावनाएँ कई जगह रहेंगी। मुंबई में इस सप्ताह भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।