WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अगले 15 दिनों में कभी भी कहीं भी बारिश के आसार

1282

Weather Update: MP में अगले 15 दिनों में कभी भी कहीं भी बारिश के आसार

 

मध्य प्रदेश में इस समय बादल छाए हुए और बादलों के छाने का सिलसिला अगले 15 दिनों तक चलने की संभावना है।
मौसम साइट से मिले आकलन के अनुसार मध्य प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में खासकर मध्य, उत्तर और पूर्वी भाग में अगले 15 दिनों में कहीं भी, किसी भी समय बारिश हो सकती है। तापमान में भी 37 से 39 डिग्री तक का असर बना रहेगा।
प्रदेश के उत्तरी भाग में 11 अप्रैल से तापमान में उछाल आएगा जबकि मध्य भाग में इसकी संभावना 15 अप्रैल बाद नजर आ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान अगले सप्ताह बाद 40, 41 डिग्री तक जाने की संभावना है।

भारत में बादलों की मुख्य लहर दक्षिण-पश्चिम दिशा से आ रही है। जो अब दक्षिणी गुजरात से मध्य प्रदेश के उत्तर मध्य और पूर्वी भाग से होकर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर पश्चिम से भी कुछ बादल भारत के उत्तरी राज्यों को छूते हुए निकल रहे हैं। आज भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बारिश बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

दक्षिण महासागर से भी पश्चिम की ओर उठते बादल भारत के कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होकर भी गुजर रहे हैं। यहां बारिश की संभावना ना के बराबर है।