WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तरी पहाड़ों पर बादलों का हमला, 4 राज्यों में भारी बारिश, फिर बन रहा है चक्रवात

मध्य प्रदेश में आज शाम से बारिश का दौर 

1483

Weather Update: उत्तरी पहाड़ों पर बादलों का हमला, 4 राज्यों में भारी बारिश, फिर बन रहा है चक्रवात

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में मुसीबतों का भी पहाड़, पहाड़ों पर ही टूट रहा है। आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो दिशाओं (पश्चिम और पूर्व) से तेज बारिश की मार पड़ेगी। ज्यादा बारिश हिमाचल प्रदेश में हो सकती हैं। यहां पश्चिम से बादलों की चैनल आना शुरू हुई है। असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी होगा। उत्तराखंड में पूर्वी दिशा के बादल असर डालेंगे।

आज असम, अरुणाचल, मेघालय में भारी बारिश होगी। असर बंगाल, झारखंड तक होगा। महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश होगी जबकि आंध्रा, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश के आसार हैं। यहां बंगाल की खाड़ी से बादलों की अच्छी आवक है।

मध्य प्रदेश में दोपहर बाद बादलों का प्रभाव पड़ेगा। शाम तक दक्षिण, पश्चिम, और पूर्वी हिस्से में बारिश होगी। उत्तरी भाग में असर कम रहेगा, उमस बढ़ेगी। भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, बड़वानी, खरगौन, खंडवा आदि स्थानों पर सामान्य से तेज वर्षा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हो सकती है। बारिश का दौर अगले 5 दिन चल सकता है।

भारत की पूर्वी दिशा में फिर नया चक्रवात आकार ले रहा है। यह अभी वियतनाम के समुद्री क्षेत्र में है, जिसकी दिशा तय नहीं है, लेकिन इससे भारत की ओर बादल बढ़ेंगे।