WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में छाए बादल, कल से तापमान में बढ़ोतरी

365

Weather Update: MP में छाए बादल, कल से तापमान में बढ़ोतरी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी हवाओं का लगातार आगमन हो रहा है, जिससे अधिक ठंड पड़ रही है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 17 डिग्री पहुंच गया है, जबकि श्रीनगर में माइनस 5 डिग्री चल रहा है। ठंड का असर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड तक विशेषकर बना हुआ है। ठंड का आंशिक प्रभाव राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग और उत्तर प्रदेश तक चल रहा है।

कश्मीर और लद्दाख में 1 से 3 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का प्रभाव पड़ेगा जिससे बर्फबारी की संभावना तेज होंगी।

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में ठंड का असर ग्वालियर, शिवपुरी, रीवा, सतना, मंदसौर, नीमच तक बना रहेगा। लेकिन निचले आधे भाग से लेकर दक्षिण भाग तक दक्षिणी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से बादल फैलेंगे जिससे तापमान में वृद्धि होगी।

इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, आदि इलाकों में आज से बादलों की उपस्थिति नजर आएगी। यह बादल अरब सागर से उठते हुए महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिमी बंगाल से पूर्व की ओर चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में 3 से 6 डिग्री न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी कल से तीन दिन में होगी।

इधर, भारत के दक्षिण महासागर में पूर्व की तरफ फुकेट आइलैंड के पास चक्रवात लगातार आकार ले रहा है उसकी स्पीड 30 बढ़कर 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हो गई है।