WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों में 15 अप्रैल तक छाये रहेंगे बादल

अंटलांटिक महासागर और दक्षिण अफ्रीका से निकली दो चैनल के बादल भारत की ओर

1121
अंटलांटिक महासागर और दक्षिण अफ्रीका से निकली दो चैनल के बादल भारत की ओर

Weather Update: मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों में 15 अप्रैल तक छाये रहेंगे बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

देश और मध्य प्रदेश में मौसम का बदलाव नित नए गुल खिला रहा है। अब उत्तर भारत में राहत मिलने लगेगी, लेकिन गुजरात और मध्य प्रदेश में बादल घुसेंगे।

इस समय भारत में उत्तर-पश्चिमी दिशा से बादलों का सिलसिला तो कम और सामान्य चलता रहेगा लेकिन नया रास्ता सीधे अंटलांटिक महासागर और दक्षिण अफ्रीका से चल पड़ा है जो भारत में गुजरात के रस्ते प्रवेश कर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड होते हुए पूर्व दिशा की ओर चल पड़ेगा। इससे अगले सात से दस दिनों तक बादलों का आवागमन बना रह सकता है। इससे अगले सात से दस दिनों तक बादलों का आवागमन बना रह सकता है। चार दिन बाद में राजस्थान से भी बादल गुज़रेंगे और असर उत्तरी महाराष्ट्र तक हो सकता है।

मध्य प्रदेश में बादल स्थानों पर आज से छाने लगेंगे। कहीं कहीं छिटपुट बारिश की सम्भावना भी बन सकती है। इसी के साथ ही धीरे धीरे तापमान में भी बढ़ोतरी होती जाएगी। 11 से 19 अप्रैल के मध्य तापमान 36 से 41 डिग्री तक पहुँच सकता है।