WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: ठंड के साथ कोहरे की मार 4 राज्यों में, MP में ठंड से राहत नहीं

305

Weather Update: ठंड के साथ कोहरे की मार 4 राज्यों में, MP में ठंड से राहत नहीं

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने से 4 दिन बाद लद्दाख में तेज बर्फबारी, श्रीनगर में बारिश की संभावना बढ़ रही है। अभी लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में बादल छाए हुए हैं।

दूसरी ओर पाकिस्तान से चला कोहरा भारत के चार राज्यों पंजाब, हरियाणा से लेकर यूपी और बिहार के साहेबगंज, पटना तक फैला घना फैला हुआ है।

मध्य प्रदेश में नई संभावनाओं के अनुसार ग्वालियर और आसपास में ठंड का कहर अगले 15 दिनों तक रहने की संभावना है जबकि जबलपुर में कड़ाके की ठंड से राहत भोपाल, इंदौर के साथ 25 दिसंबर से मिल सकती है। तब दक्षिणी हवाओं का जोर बढ़ेगा।

दक्षिण राज्यों में बादल छाए हुए हैं। तमिलनाडु और केरल में आज भी बारिश की संभावना रहेगी। यहां दक्षिण -पूर्व दिशा से बादलों की चैनल बन गई है।

दक्षिण महासागर में 4 चक्रवात क्रियाशील है जिसमें कोकोस आइलैंड के पास प्रमुख चक्रवात बाकुंग 90 km की गति लिए हुए है।