WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक कल से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप,MP में अगले 4 दिन तक छाएंगे बादल

दक्षिण राज्यों में बारिश की संभावना

1301

Weather Update: उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक कल से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप,MP में अगले 4 दिन तक छाएंगे बादल

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

 

मौसम का नया गणित सामने आ रहा है। भारत के दक्षिण महासागर के पश्चिमी हिस्से से उठ रहे बादल गुजरात महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे कल से इन राज्यों में बादल छाएंगे और न्यूनतम तथा अधिकतम पारे में आएगी गिरावट।

 

मध्य प्रदेश में कल से घने बादल छाने लगेंगे अगले 4 दिन तक बादलों का प्रभाव पश्चिम से उत्तर की ओर रहेगा संभावना है कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इधर उत्तर दिशा में पश्चिम से आ रहे बादल भी नीचे की ओर उतर रहे हैं जिस भी ठंड का असर बढ़ेगा न्यूनतम पारा 11 से 12 डिग्री तक जा सकता है और अधिकतम पारा 22, 23 तक हो सकता है। जबकि ग्वालियर में न्यूनतम पारा 8 से 9 और भोपाल में 9, 10 डिग्री तक हो सकता है।

 

उत्तर भारत की बात करें तो यहां पहाड़ी इलाकों में कल से बर्फबारी चल रही है। तेज हवाएं पश्चिम से आकर पूर्व की ओर बढ़ रही हैं। आने वाले दिनों में कश्मीर में न्यूनतम पारा 2 डिग्री तक जा सकता है। जबकि दिल्ली में न्यूनतम पर 5 से 6 डिग्री हो सकता है।

 

दक्षिण भारत में बादलों का प्रभाव पूर्व से चल पूर्व दिशा से चल रहा है जिसके कारण आज केरल के दक्षिण और तमिलनाडु के दक्षिण भाग में भारी बारिश की संभावना है बारिश कर्नाटक आंध्र प्रदेश में भी हो सकती है।