WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: फंग वोंग तूफान हुआ खतरनाक, MP में 3 दिन ठंड के तेवर रहेंगे तेज

1021

Weather Update: फंग वोंग तूफान हुआ खतरनाक, MP में 3 दिन ठंड के तेवर रहेंगे तेज

ठंड का क़हर उत्तर भारत से लेकर मध्य भाग तक हो रहा है। पश्चिमी हवाओं की मार मध्य क्षेत्र में भी प्रभावकारी है। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 16, कश्मीर के श्रीनगर में माइनस 03 और हिमाचल के शिमला में 05 डिग्री चल रहा है। दिल्ली में अधिकतम 27 और न्यूनतम 14 डिग्री है।

मध्य प्रदेश में भी ठंड तेज है। यहां जबलपुर में न्यूनतम तापमान 08, इंदौर में 10, भोपाल में 10 और ग्वालियर में 12 डिग्री है। इंदौर में अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान 08 डिग्री तक जाने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी हवाओं से ठंड का असर 16 नवंबर तक रहने की संभावना है। हालांकि पूरे माह ठंड का असर रात में बना रहेगा। दिन में भी तापमान 26/27 डिग्री तक रहेगा।

भारत के पूर्वी भाग में 205 km प्रति घंटे की रफ्तार में आया तूफान फंग वोंग आज फिलीपींस में क़हर बरपायेगा। कलमाएगी तूफान के बाद ये दूसरा बड़ा हमला फिलीपींस में होगा जो उत्तरी भाग को जकड़ेगा। बुधवार को तूफान हांगकांग के पास से उत्तर पूर्व की ओर टर्न ले लेगा। 14 नवम्बर तक इसके बने रहने की संभावना है।