WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: भारत में चक्रवात की दस्तक, MP में तापमान में हुई वृद्धि

618

Weather Update: भारत में चक्रवात की दस्तक, MP में तापमान में हुई वृद्धि

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में आज तेज हवाओं संग बादलों का प्रवेश कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में होगा। हल्की बारिश की संभावना रहेगी। इधर गुजरात, महाराष्ट्र के बीच से बादलों का बवंडर मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार से होकर पूर्वी राज्यों की ओर बह रहा है।

दक्षिण महासागर में बादलों की उथल पुथल और जमावड़े ने नए चक्रवात की दस्तक दे दी है। तमिलनाडु के पूर्व में बंगाल की खाड़ी में अनाम चक्रवात 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बन रहा है। श्रीलंका और उसके दक्षिणी समुद्र में इकट्ठा बादल यदि बनते चक्रवात में शामिल होते हैं तो यह विराट चक्रवात बन सकता है। बहरहाल केरल और तमिलनाडु में अभी मौसम बदलने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश के मध्य से लेकर पूर्वी भाग से बादल गुज़र रहे हैं जिससे भोपाल, रीवा, जबलपुर आदि स्थानों पर बारिश की संभावना है। प्रदेश में आज से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।