WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: गुजरात से दूर हुआ “शक्ति” चक्रवात, शक्तिशाली होगा “मात्मो” चक्रवात,MP में दोपहर बाद वर्षा के आसार

1478

Weather Update: गुजरात से दूर हुआ “शक्ति” चक्रवात, शक्तिशाली होगा “मात्मो” चक्रवात,MP में दोपहर बाद वर्षा के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

गुजरात के पास अरब सागर में स्थित चक्रवात “शक्ति” आज 130 km की रफ्तार में आ गया है। लेकिन इसकी चाल 7 अक्टूबर को सिमट कर समाप्त हो रही है इसलिए गुजरात को अब कोई खतरा नहीं होगा। लेकिन ओमान में भारी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में जबलपुर, होशंगाबाद, कटनी में तेज बारिश की संभावना है। दोपहर बाद भोपाल में भी बारिश हो सकती है। इंदौर में हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिन में मौसम खुलने के आसार हैं, लेकिन दिवाली से पहले बारिश की संभावना फिर से बन सकती है।

उत्तर दिशा में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आज बारिश होगी, यहां पश्चिमी दिशा से बादल तेज रफ्तार से पूर्व की ओर बह रहे हैं। इसी प्रकार कोलकाता, झारखंड में पूर्वी दिशा के बादल हवाओं के दबाव से बिहार होते हुए असम, अरुणाचल में आज भारी बारिश करेंगे।

पूर्वी दिशा के बादलों से दक्षिण राज्यों में आंशिक बारिश होगी, वहीं महाराष्ट्र के पूर्वी क्षेत्र में बारिश हो सकती है।

भारत की पूर्वी दिशा से आ रहा चक्रवात “मातमो” अभी 150 km की गति से आज रात को चीन के झांझिआंग में प्रवेश करेगा। यहां से कल 150 km की गति में बदलेगा और 7 अक्टूबर को चीन के ही यून्नन (म्यांमार के पास) में आकर समाप्त होगा। इसके प्रभाव से भारत के उत्तर – पूर्वी राज्यों में बारिश होगी।