WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: भारत में 3-3 सिस्टम की विचित्रता के चलते कई राज्यों में अचानक बारिश, MP में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना

मुंबई समेत महाराष्ट्र, गोवा और उत्तर पश्चिम कर्नाटक में भारी से भारी बारिश की संभावना

1283
WhatsApp Image 2023 07 27 At 18.16.02 696x561

Weather Update: भारत में 3-3 सिस्टम की विचित्रता के चलते कई राज्यों में अचानक बारिश, MP में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

Weather Update: भारत में 3-3 सिस्टम की विचित्रता के चलते कई राज्यों में अचानक बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मुंबई समेत महाराष्ट्र, गोवा और उत्तर पश्चिम कर्नाटक में भारी से भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के धूमिल होने के बाद उसके असर से बादलों का हमला कल तेलंगाना में हुआ था। आज इसका प्रभावी असर महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के उत्तर-पश्चिम इलाके में बना हुआ है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

इधर उत्तर भारत में उत्तर से पश्चिम की ओर बादलों के उतरने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आज खासा असर देखा जाएगा, जहां पर कई जगह बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश में पूर्व दिशा को छोड़कर उत्तर-पश्चिम इलाके में भारी बारिश की संभावना आज है। मध्य के हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

भारत के पूर्वी दिशा में फिलीपींस और चाइना के बीच में इस समय दो-दो चक्रवात सक्रिय हैं जिनकी हवाओं के चलते भारत में वर्षा का असर आने वाले दिनों में भी बना रहेगा।