WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: संपूर्ण भारत में बारिश का असर,उत्तर पूर्व का मिला जुला मानसून छाया

1048

Weather Update: संपूर्ण भारत में बारिश का असर,उत्तर पूर्व का मिला जुला मानसून छाया

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मानसून भारत पूर्ण रूपेण सक्रिय है। बादलों का एक लंबा घेरा बना हुआ है जो कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से चाइना तक पहुंच कर पुनः मुड़ते हुए पूर्वी राज्यों से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, नई दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के रास्ते पुनः उत्तर भारत की ओर अग्रसर है। इसके अलावा पूर्वी मानसून ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा के अलावा पांचों दक्षिणी राज्यों में असर डाल रहा है।

मध्यप्रदेश में सर्वाधिक असर उत्तर पूर्व इलाकों में है जहां पर जोरदार मौसम ने दस्तक दी है। इसके चलते भारी वर्षा कई स्थानों पर हो रही है। दक्षिण पश्चिम दिशा में इसका कम असर है जहां पर धूप भी निकलती है और बादल भी दिखाई देते हैं। वर्षा यहां अनायास होती है।