WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से उत्तर भारत में, कल से पश्चिमी भाग में छाएंगे बादल ,MP के पारे में 3 डिग्री का उछाल आएगा

954

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से उत्तर भारत में, कल से पश्चिमी भाग में छाएंगे बादल ,MP के पारे में 3 डिग्री का उछाल आएगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

अरब देशों और अफ्रीका से चला पश्चिमी विक्षोभ आज से उत्तर भारत में अपना असर दिखाएगा, जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों में बादल छाएंगे। कहीं-कहीं बारिश की संभावना रहेगी। अगले 24 घंटे में कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में खासे बादल छाएंगे, जहां बारिश भी हो सकती है। आंशिक असर हरियाणा दिल्ली में भी हो सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं उत्तर की ओर उठ रही है इसलिए भारत में आज इसका आंशिक असर ही देखा जा सकेगा।

मध्य प्रदेश की उत्तरी इलाकों में आज 41 डिग्री पारा चलेगा। कल प्रदेश के मध्य भाग में भी तेज धूप का असर हो सकता है और पारा यहां भी 40, 41 के बीच झूल सकता है। न्यूनतम पारे में भी तीन डिग्री उछाल आ सकता है। सप्ताह के अंत में प्रदेश के कुछ भागों में बारिश की संभावना बन रही है।

दक्षिण भारत में भी हवाएं उत्तर पश्चिम की ओर बह रही है जिसके कारण केरल तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बादल छाएंगे। केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है।