WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: दिल्ली में कोहरा और कड़ाके की ठंड, MP में 5 दिनी शीत लहर

870
WhatsApp Image 2023 01 14 At 8.09.39 AM

Weather Update: दिल्ली में कोहरा और कड़ाके की ठंड, MP में 5 दिनी शीत लहर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दिल्ली में चार दिनी कड़ाके की ठंड कोहरे की चपेट में होगी,
मध्यप्रदेश में शीत लहर का प्रकोप पूरे 5 दिनों तक

पश्चिमी हवाएं अब सीधे गुजरात, राजस्थान से मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। इससे मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। ग्वालियर में जहां न्यूनतम पारा 3 तक पहुंचने की संभावना है वही इंदौर में 8 भोपाल में 7 तक पहुंच सकता है।
प्रदेश के अनेक भागों में ठंड का असर अगले 5 दिन तक रहने की संभावना है। इसमें दिन का तापमान भी 2 डिग्री कम रहेगा।

आज कोहरे की चपेट में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का अग्रभाग शामिल है। साथ ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना आदि उत्तरी भागों में भी कोहरे की मार पड़ रही है।

कश्मीर में न्यूनतम पारा माइनस 12 – 13 तक पहुंचने की संभावना है। यहां पर आज बादल छाएंगे लेकिन गुरुवार से एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला में भी पारा माइनस 6 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां भी अगले सप्ताह से हिमपात होने की संभावना है।

भारत के दक्षिण महासागर में दक्षिण और पूर्वी हिस्से में तीन चक्रवात आकार ले रहे हैं जिनके उथल-पुथल से भारत के दक्षिण राज्यों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हुआ करेगी। वहीँ अगले सप्ताह से दक्षिण के केरल और तमिलनाडु में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।