WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: आज भारत के कई राज्य कोहरे के आगोश में, MP में बादलों से तापमान में उछाल

521

Weather Update: आज भारत के कई राज्य कोहरे के आगोश में, MP में बादलों से तापमान में उछाल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में आज घना कोहरा कई राज्यों में छाया है। पश्चिमी पंजाब, पश्चिम-पूर्व राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के पश्चिम -दक्षिण भाग, मध्य प्रदेश के उत्तर -पूर्व और बिहार में कई जगह घना कोहरा है। इसके अलावा उड़ीसा, गुजरात और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा है।

 

बादलों के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में तापमान में आज और कल उछाल आएगा। बादलों का आगमन गुजरात मध्य प्रदेश राजस्थान से उत्तर दिशा की ओर चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में हल्की बारिश भी सकती है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं जबकि लेह लद्दाख में बर्फबारी आज भी होगी। कल यहां न्यूनतम तापमान माइनस 22 तक हो सकता है।

मध्य प्रदेश में ठंड का कहर ग्वालियर, जबलपुर बेल्ट याने उत्तर से पूर्व दिशा में कायम है, जबकि भोपाल इंदौर में न्यूनतम तापमान आज एक डिग्री और कल 3 डिग्री बढ़ सकता है। दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी।

दक्षिण राज्यों में आज से बादल नजर आएंगे। महासागर की हवाओं ने उत्तर की ओर रुख किया है।

दक्षिण महासागर में ग्रांट चक्रवात 200 km प्रति घंटे से अधिक गति के बाद आज से 165 km की गति में बदलेगा। अब इसका फैलाव अधिक होगा और ये मॉरिशस, रियूनियन के नजदीक से होकर मेडागास्कर में 5 जनवरी तक 100 की स्पीड से पहुंचेगा। दक्षिण में दूसरा अनाम चक्रवात 60 km की स्पीड से बढ़ रहा है जबकि हेले चक्रवात आज आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में उतरकर आखिरी सांसें लेगा।