WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: ठंड का तेज असर आज से MP समेत उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक, रात में 4 डिग्री पारा लुढ़केगा 

858

Weather Update: ठंड का तेज असर आज से MP समेत उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक, रात में 4 डिग्री पारा लुढ़केगा 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी हवाओं का प्रहार अब उत्तर और मध्य भारत में पूर्वी हवाओं पर भारी पड़ेगा। ठंड का तेज असर आज से उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक बढ़ेगा। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 11 से 8 होगा। श्रीनगर में माइनस 1 तक जाएगा। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक का तापमान लगभग बराबर होगा। पंजाब, दिल्ली से अधिक ठंडा रहेगा, यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

मध्य प्रदेश के इंदौर में रात का तापमान 14 से 12 डिग्री होगा जो 10 डिग्री तक जा सकता है। जबलपुर में 8 डिग्री तक भी तापमान उतर सकता है। ग्वालियर में 15 से 13 डिग्री होगा तो भोपाल में 14 से 12 डिग्री हो जाएगा। पश्चिमी हवाओं के असर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होगा। हल्के बादल दक्षिण पूर्वी भाग में रहेंगे।

दक्षिण राज्यों में बारिश की स्थिति रहेगी। पूर्वी चक्रवात कलमाएगी के असर से दक्षिण राज्यों में बारिश का असर बंगाल के खाड़ी से आकर होगा। तमिलनाडु,आंध्रा में भारी बारिश के आसार हैं। केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र तक बादल फैले रहेंगे। बारिश की कहीं कहीं संभावना रहेगी।