WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:पश्चिमी विक्षोभ का आज से जबरदस्त हमला,कई जगह भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

बादलों का रुख उत्तर पूर्व से सीधे दक्षिण की ओर

2566

Weather Update:पश्चिमी विक्षोभ का आज से जबरदस्त हमला,कई जगह भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

ताजा सैटेलाइट से साफ नजर आता है कि दक्षिण अफ्रीका से चल रही बादलों की लहर और बलवती हो रही है। दक्षिण अफ्रीका से उठ रही हवाएं बादलों को उत्तर पूर्व की ओर धकेल रही है जिसके कारण भारत के कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल तक बादलों का रैला चल रहा है। उक्त सभी स्थानों पर कम ज्यादा और तेज बारिश संभावित है। उत्तर भारत से लेकर उत्तर पूर्व तक तेज हवाओं का असर आज दिखाई देगा कई स्थानों पर मौसम अगले 5 दिन तक इन्हीं स्थितियों में रह सकता है।

मध्यप्रदेश में आज ग्वालियर, भोपाल जबलपुर सहित मध्य और पूर्वी क्षेत्र में कई जगह बारिश की संभावना है। इंदौर में भी आज बारिश हो सकती है। निमाड़ एरिया में बादल छाएंगे।

महाराष्ट्र में मुंबई को छोड़कर दक्षिण पूर्व एरिया में कुछ जगह पर बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल तक मौसम इसी प्रकार का हो सकता है।

संभावना जताई जा रही है कि भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार 4 से 5 दिन तक हो सकता है। कई स्थानों पर आकस्मिक वर्षा होगी।

इधर भारत के पूर्व दिशा में एक चक्रवात आकार लेता हुआ ताइवान की ओर बढ़ रहा है। ताइवान पहुंचने के बाद पूर्वी दिशा से बादलों का क्रम भारत में दक्षिण दिशा के लिए शुरू हो सकता है।