WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update : आज कई राज्यों में जमकर बारिश का अंदेशा, MP में भी भारी बारिश का अंदेशा!

1574

Weather Update : आज कई राज्यों में जमकर बारिश का अंदेशा, MP में भी भारी बारिश का अंदेशा!

New Delhi : इस बार मानसून ने कई रंग दिखाए। कहीं सामान्य से कई गुना ज्यादा बारिश हुई तो कहीं अभी भी बारिश का इंतजार है। मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में आज बारिश कहर ढा सकती है। MP के इंदौर और भोपाल संभाग में आज तेज बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण कुछ राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान लगाया गया है। इस तरह पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई। असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में आज मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई। MP, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ में आज बारिश का अनुमान है। MP के अलग-अलग स्थानों पर आज 12 से 13 सितंबर तक भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसी तरह अगले कुछ दिनों तक पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ इलाके में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं 14 सितंबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की चेतावनी जारी की गई। झारखंड के कई हिस्सों में भी 12 से 13 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है।

दक्षिण भारत में भी आज बारिश

तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में आज भारी बारिश के साथ कुछ इलाकों में आंधी और तूफान आने की भी संभावना है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और कर्नाटक में दो दिनों में तेज बारिश की छींटे पड़ सकते हैं।

दिल्ली में आज बारिश होने के लगभग नहीं के बराबर हैं। हालाकि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है।