WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: महाराष्ट्र में आज जोरदार बारिश, MP के कई हिस्सों में बारिश

1285

Weather Update: महाराष्ट्र में आज जोरदार बारिश, MP के कई हिस्सों में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

तूफान का असर म्यांमार में आकर समाप्त हो चुका है लेकिन उसका प्रभाव भारत के उत्तर पूर्व से लेकर दक्षिण पश्चिम तक फैला हुआ है। ज्यादातर असर महाराष्ट्र में हो रहा है जहां आज कई हिस्सों में मुंबई समेत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी खासा असर देखा जा रहा है वहीं राजस्थान के दक्षिणी और गुजरात के पश्चिमी भाग में भी इसका असर है।

मध्य प्रदेश में तूफान का असर है खासकर पूर्व से लेकर दक्षिण – पश्चिम भाग में। आज कई जगह तेज बारिश भी हो सकती है। अलावा शेष स्थानों पर कहीं-कहीं बौछार से लेकर सामान्य बारिश की संभावना बनी रहेगी। 30 सितंबर को मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना भी बन रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में अगले सप्ताह से नजर आने लगेगा संभावना है। 5 अक्टूबर से लेह- लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो जाएगी। यहां तापमान में तेजी से गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

भारत की पूर्वी दिशा में बुआलोई चक्रवात तेजी से वियतनाम की ओर अग्रसर है। रविवार को यह 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बदल जाएगा। भारत में इसका असर पड़ना शुरू हो गया है और अगले 5 दिन बाद भारत के दक्षिण-पूर्वी राज्यों में इसका खासा असर देखा जा सकेगा।