WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर – पूर्व और बंगाल की खाड़ी से कई राज्यों में भारी बारिश,MP में 25 से 28 जुलाई तक रहेगा बारिश का जोर

956

Weather Update: उत्तर – पूर्व और बंगाल की खाड़ी से कई राज्यों में भारी बारिश,MP में 25 से 28 जुलाई तक रहेगा बारिश का जोर

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

Weather Update: उत्तर – पूर्व और बंगाल की खाड़ी से कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। MP में 25 से 28 जुलाई तक बारिश का जोर रहेगा।

अब चक्रवातों की उथल-पुथल से भारत में भी होगी मानसून की परिवर्तित चाल। भारत के पूर्वी दिशा में चक्रवात विभा के खत्म होने के बाद बादलों का सैलाब पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होकर भारत के दक्षिण – पूर्वी राज्यों में बारिश करेगा। वहीं, उत्तर पूर्व के बादलों का असर भारत के नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल, असम सहित बंगाल, झारखंड और बिहार तक बारिश करेगा।

Weather Update: भारत की पूर्वी दिशा में इस समय तीन चक्रवात बने हुए हैं उनकी हवाओं का आपस में टकराव हो रहा है। ये चक्रवात चीन से लेकर फिलिपींस के समुद्र तक कायम है जिसमें से दो की दिशा भारत की ओर है। अगले तीन से चार दिनों में इन चक्रवातों की उथल-पुथल का असर भारत के दक्षिण पूर्व राज्यों में पड़ेगा।

Weather Update: मध्य प्रदेश में आज से पूर्वी दिशा से बादलों का सैलाब उमड़ेगा। बहरहाल आज दक्षिण पूर्व दिशा में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इन बादलों का असर मध्य और पश्चिम दिशा तक भी फैलेगा। इसलिए आज से लेकर 28 जुलाई तक मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Weather Update: इधर उत्तर भारत में पाकिस्तान में आज भी बादलों की उथल-पुथल होने का असर कश्मीर से लद्दाख और पंजाब से हिमाचल प्रदेश की ओर पड़ सकता है। दक्षिण राज्यों में तेलंगाना, आंध्रा, कर्नाटक में भी आज कई जगह तेज वर्षा हो सकती है।