WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में वर्षा का जोर,आज भारी बारिश के आसार,बादलों का फैलाव गुजरात और राजस्थान तक,दिल्ली में भी वर्षा की संभावना

2082
WhatsApp Image 2023 09 08 At 8.37.36 AM

Weather Update: MP में वर्षा का जोर,आज भारी बारिश के आसार,बादलों का फैलाव गुजरात और राजस्थान तक,दिल्ली में भी वर्षा की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत की पूर्वी दिशा के चक्रवातों के असर से कई राज्यों में हो रही बारिश का फैलाव अब गुजरात, दक्षिण पूर्वी राजस्थान तथा दिल्ली तक हो गया है। मध्य प्रदेश में गोलाकार बादलों के कारण भारी वर्षा हो रही है। यह बादल उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूर्वी राज्यों में भी खासी वर्षा कर रहे हैं। बादलों का फैलाव महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण राज्यों तक है, जहां कम-ज्यादा बारिश का असर देखा जा रहा है। मुख्य बारिश का असर भारत के उत्तर पूर्वी और मध्य क्षेत्र में स्थिर है।

मध्य प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर भारी वर्षा का जोर चलेगा। आज प्रदेश के मध्य, पश्चिम और दक्षिण हिस्से में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में एक अनुमान के अनुसार आज और कल भारी बारिश का दौर चलेगा जबकि बारिश का अनुमान 22 सितंबर तक है। इस बीच 15 से 17 सितंबर के बीच भी भारी बारिश हो सकती है।