WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से मुंबई सहित उत्तर पूर्व में आज भारी बारिश,MP में 16 जून से प्रवेश करेगा मानसून

1556

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से मुंबई सहित उत्तर पूर्व में आज भारी बारिश,MP में 16 जून से प्रवेश करेगा मानसून

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में दो चैनल सक्रिय हैं। एक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से आ रहे बादलों से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूर्वी भारत तक सक्रिय है जो जगह-जगह तेज हवाओं के साथ बारिश को अंजाम भी दे सकती है।

इधर मानसून सक्रिय है दक्षिण भाग में। आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में कई जगह भारी बारिश की संभावना है। जबकि महाराष्ट्र में दक्षिण- पश्चिम भाग में अच्छी बारिश हो सकती है।

मुंबई, नाशिक, पुणे आदि में भारी बारिश के आसार है। असर से गुजरात का दक्षिणी हिस्सा भी प्रभावित हो सकता है

मध्य प्रदेश में भी दोनों चैनल का असर है। उत्तर पश्चिम से आ रहे बादल प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग से होकर गुजर रहे हैं, जबकि दक्षिण मानसून के बादल महाराष्ट्र से होकर मध्य प्रदेश में हल्का असर दिखा सकते हैं। जिसके चलते आज इंदौर, उज्जैन, खंडवा आदि स्थानों पर बारिश की संभावना दोपहर बाद नजर आती है।

मध्य प्रदेश में मानसून दक्षिण – पूर्वी भाग से प्रवेश करेगा, उसके बाद उसका असर पश्चिमी भाग में 18 जून से दिखाई देगा।