WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में आज जबरदस्त बर्फबारी, दिल्ली और उत्तराखंड तक प्रभाव,MP में गुरुवार से फिर शुरू होगी ठंड 

1335

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में आज जबरदस्त बर्फबारी, दिल्ली और उत्तराखंड तक प्रभाव,MP में गुरुवार से फिर शुरू होगी ठंड 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों लद्दाख,जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पर आज भारी बारिश और बर्फबारी का आलम रहेगा। अभी इसके पूरे सप्ताह तक रुक-रुक के चलने की संभावना है।

 

पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिरने से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी कल से ठंड बढ़ने लगेगी। आज बादल रहेंगे। दिल्ली में बारिश भी हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश में आज से बादलों का अंतिम दौर चलेगा। हल्के बादल नजर आएंगे। खासकर मध्य और दक्षिण क्षेत्र में।

गुरुवार से ठंड का असर शुरू होगा। शुक्रवार, शनिवार, रविवार तेज ठंड का अहसास दिन में कम, रात को ज्यादा रहेगा। न्यूनतम पारा 9 से 10 डिग्री तक जा सकता है, जो अभी 16, 17 चल रहा है।

 

पश्चिमी बादल इस समय साउथ अफ्रीका अरब से होकर गुजरात के रास्ते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा की ओर से पूर्व दिशा में जा रहे हैं।