WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में मानसूनी बादलों संग पड़ेगी उमसभरी गर्मी, पूर्वी हिस्से में बारिश, दक्षिण में छाया मानसून

732

Weather Update: MP में मानसूनी बादलों संग पड़ेगी उमसभरी गर्मी, पूर्वी हिस्से में बारिश, दक्षिण में छाया मानसून

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के दक्षिण राज्यों के बाद अन्य राज्यों में मानसून की घड़ियां समाप्त होने वाली है। मानसून ने दक्षिण राज्यों में पूरी तरह से प्रवेश कर लिया है बादलों का यह बहाव पूर्वी दिशा से बंगाल की खाड़ी से होकर दक्षिण राज्यों समेत उड़ीसा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक फैल गया है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अंशिक असर शुरू हुआ है।

 

तमिलनाडु में आज जोरदार बारिश है और शाम तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल में भी भारी बारिश का अंदेशा है। महाराष्ट्र की पूर्वी दिशा से बादलों का आगमन जारी है और शाम तक महाराष्ट्र के भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिन उमसभरी गर्मी पड़ेगी क्योंकि पश्चिमी हवाओं का असर खत्म हो गया है, जबकि दक्षिण पूर्वी हवाओं का असर मध्य प्रदेश में मानसूनी बादलों संग पहुंच रहा है। बहरहाल प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाकों में शाम तक बारिश की संभावना हो सकती है।

 

इंदौर भोपाल में बादलों के रहते लू के थपेड़ों के साथ सड़ी गर्मी पड़ सकती है। यहां अधिकतम तापमान 41- 42 डिग्री तक जा सकता है। यहां 3 दिन में अचानक बारिश के भी आसार हैं। जबकि ग्वालियर सहित उत्तरी भाग में 45/46 डिग्री तक तापमान जा सकता है। यहां हवाओं का असर कम रहेगा। बादल भी हल्के होंगे।

इधर उत्तर भारत में पश्चिम की ओर एक बड़ा सा घेरा विक्षोभ का अब भी चल रहा है जिससे उत्तर भारत में बहरहाल बारिश की संभावना नहीं लग रही है। उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर आज बारिश हो सकती है।