WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: चेन्नई के पास चक्रवात का असर बढ़ा,दक्षिण राज्यों में भारी से भारी वर्षा, MP में 2 दिन तक अनायास बारिश!

712

Weather Update: चेन्नई के पास चक्रवात का असर बढ़ा,दक्षिण राज्यों में भारी से भारी वर्षा, MP में 2 दिन तक अनायास बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

चेन्नई के पास चक्रवात का असर बढ़ता जा रहा है। यहां से बादल तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रहे हैं इन क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में मुंबई और उसके आसपास के समुद्र तटीय इलाकों में अभी भी बारिश का खतरा बना हुआ है जबकि दोपहर बाद महाराष्ट्र सहित तेलंगाना में बारिश हो सकती है।

दूसरी ओर अरब सागर में भी चक्रवात का असर है जहां से बादल भारत में राजस्थान के उत्तरी भाग से होते हुए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग को प्रभावित करेंगे। इन स्थानों पर रिमझिम से लेकर सामान्य बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में अभी भी पश्चिम- दक्षिणी भाग में बारिश की संभावना रहेगी। यहां पर महाराष्ट्र और गुजरात के माध्यम से बादल प्रवेश कर रहे हैं, जो दोपहर बाद अपना असर दिखाते हैं। इस कारण अगले दो दिन तक पश्चिमी मध्य प्रदेश को अनायास बारिश के दौर से गुजरना पड़ सकता है। अगले सप्ताह से यहां पर मौसम पूर्ण साफ होने की संभावना है। 10 नवंबर से भारत के पश्चिमी विक्षोभ से ठंडी हवाएं प्रदेश में आ सकती हैं जिससे तापमान में तेजी से गिरावट होगी।