WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:चक्रवात का असर पूर्वी और पश्चिमी तटों पर,मुंबई में भारी बारिश की संभावना, MP में कहीं कहीं वर्षा

1444

Weather Update:चक्रवात का असर पूर्वी और पश्चिमी तटों पर,मुंबई में भारी बारिश की संभावना, MP में कहीं कहीं वर्षा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

चक्रवात का असर भारत के पूर्वी और पश्चिमी तट पर बना हुआ है। पश्चिमी तट पर यह महाराष्ट्र के तटीय इलाके में है जिससे आज मुंबई और आसपास के स्थान पर भारी वर्षा और तेज हवाएं चल सकती है। इस चक्रवाती घेरे का असर दक्षिणी गुजरात में भी है।

उधर पूर्व में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अपनी सही दिशा पकड़ नहीं पा रहा है लेकिन सक्रिय है। यहीं से अलग हुए बादल आज बिहार, झारखंड, बंगाल में बारिश कर सकते हैं। वहीं उत्तर पूर्व के बादल पूर्वी राज्यों में बारिश कर सकते हैं।

 

मध्य प्रदेश में मध्य और पश्चिम भाग में मौसम पूरी तरह से खुला रहेगा। दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं, वही पूर्वी दिशा से आ रहे बादल उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में प्रभाव जमा सकते हैं जहां कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

भारत के उत्तरी और पश्चिमी भाग से मानसून विदा ले चुका है। केवल पश्चिम से आ रहे हैं कुछ बादलों के कारण कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना है।